Skip to main content

FOOD (भोजन) OF DAY TODAY LIFE

नमस्ते,

       अभी तक हमने बात की कि हमारी दिनचर्या कैसी है और हमारी दिनचर्या ही हमारी बिमारीयों का एक प्रमुख कारक हैंं...।

      किन्तु क्या दिनचर्या ही प्रमुख कारण है इसका उत्तर नहीं मे दिया जा सकता है। दिनचर्या एक प्रमुख कारण अवश्य ही है किन्तु इससे भी प्रमुख कारण जो है वो है हमारा भोजन (FOOD)...
        भोजन, हम सभी को पता है हमारे शरीर को कार्य करने के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है और ये उर्जा हमें भोजन (Food) से ही प्राप्त होती है। अतः हमारा भोजन कैसा हो यह जानना हमारे लिए नितान्त आवश्यक है।

         अब आज हम बात करेंगे अनियमित भोजन क्या है और हमें किस तरह के भोजन की कब और कितनी आवश्यकता है, क्या खाना है और क्या नहीं खाना है, कब क्या खाना है?,... अज हम इसी विषय पर बात करने चल रहे हैं-

          आइए बात करते हैं भोजन के अनियमितता की हम कुछ भी कभी भी कैसे भी नहीं खा सकते। यदि हम ऐसा कर रहे हैं तो हम अवश्य ही बिमारी की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहें हैं
          अनियमित खान पान यह थोड़ा समझने का विषय हैं आज एक कल्चर बन चुका है हम जैसे विस्तर से उठते हैं बेड टी की माँँग करते हैं सुबह नाश्ता करते हैं नास्ते में जलेबी पकोड़े, समौसे, बाजार की तली भुनि चीजें- ब्रैड चाय काफी नमकीन बिस्कुट... आदि अनेक ऐसे उत्पादों का आहार कर रहे हैं ।
           दोपहर के भोजन का बात ही ना करे इसके अलावा मांस अण्डा मसाले हमारे आहार के प्रमुख भाग हो गयेंं हैं। देर रात्रि में खाना भरपूर भोजन हमारी भोजन की पद्धति का प्रमुख अंग बन गया है बासी भोजन फ्रिज रखा हुआ खाना आइसक्रीम फ्रिज के ठंडे भोज्य पदार्थों का हमारे सम्पूर्ण आहार श्रृंखला में प्रमुख स्थान हैं...।
           इन सभी चीजों के बारे मेंं प्रचार के द्वारा एक अलग ही चित्र प्रस्तुत किया जा रहा है
          भोजन के आसान और सरल तरीकों का प्रचार किया जा रहा है स्वाद को प्रमुख स्थान दिया गया भोजन की गुड़वत्ता और स्वस्थ पर इसके प्रभाव की कोई बात नहीं की जा रही है।

भोजन यह स्वरूप बहुत ही भयानक है जो हमारे स्वास्थ के लिये sweet poison के रूप में हमारे शरीर में रोगों को जन्म दे रहा है।

भोजन के ये अनियमितता हमारी बिमारी का प्रमुख कारण है हमारे लिए खान पान के इस स्वरूप पर मंथन करने की आवश्यकता है ।

हमें सबसे पहले यह जानने की आवश्यकता है कि हमारा भोजन कैसा हो। हमें कब क्या खाना है और कितनी मात्रा में खाना हैं...
इस पर बात हम अपने अगले लेख में करेंगे

                   ।।धन्यवाद।।

Comments

  1. Bohot khoob sumit aaj ki दिनचर्या को dekhte हुए Bohot-3 achche विषय-वस्तु के साथ ब्लॉग लिखा आपने

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you ji aap logo ka pyar milta rahega to likhta hi rahunga

      Delete
  2. Bahut hi Sundar sumit aur bahut aage jaaoge bus likhate raho aise bahut pyara

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Hand sanitizer &COVID19

COVID19 से सबसे ज्यादा जिसकी मार्केटिंग हो रही है वो है Hand Sanitizer और  face mask... भारत नमस्ते, विश्व में महामारी का रूप ले चुकी इस संक्रामक बिमारी ने आज विश्व में दो चीजों को महत्वपूर्ण स्थान पर ला दिया है जिसमें से एक  hand sanitizer और दूसरा है फेसमास्क। ऐसा बताया जा रहा है कि हाथों को hand sanitizer से धूलते रहना है और मास्क पहन कर ही रखना है किन्तु बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों पर प्रकाश डालने की आवश्यकता है...। आइए जानते हैं- Hand Sanitizer:- अनेकों कम्पनियों ने अलग अलग नामों से बाजार hand sanitizer launch किया हुआ आइए जानते है क्या है ये सैनिटाइजर और क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण...। ऐ Hand sanitizer हाँथो को पानी की उपलब्धता न होने पर भी हाथों को साफ रखने के काम में लाया जाता है। यह एक प्रकार का तरल ऐल्कोहलिक द्रव्य है जिसमें 60-70 % एल्कोहल की मात्रा पायी जाती है। आइए जानते हैं इसके उपयोग से उत्पन्न होने वाली समस्या के बारे में- जब हम सैनिटाइजर को हाथों पर लगाते हैं तो हमारे हाँथों पर रहने वाले लाभदायक जीवाणू भी मर जाते हैं जो हमारे शरीर को ...

Water

पानी कब कितना और कैसे पिए?... जब हम अपने शरीर का वर्ग करते है तो हम पाते हैं कि पानी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि ये 72% हैं। हमारे शरीर में 72% पानी, 12% पृथ्वी, 6%हवा, 4% अग्नि तथा बाकी सब आकाश है। हमें पानी का जबरदस्त ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि ये 72% है। अतः आइए आज हम बात करते हैं कि हमें कब कितना पानी पीना चाहिए, पानी को कैसे पीना चाहिए, किस तरह का पानी पीना चाहिए?.. पानी पीने का सही तरीका- पानी सदैव बैठकर पीना चाहिए, पानी को सिप- सिप करके पीए(घूँट- धूँट ) करके पीना चाहिए। ऐसा क्यों? इसके जवाब में महर्षि वाग्भट्ट लिखते हैं कि हमारे मुख मे लार बनता है जिसकी प्रकृति क्षारीय है। जब हम पानी को सिप या घूँट करके पीते हैं तो लार पानी मे मिल कर उसे क्षारीय बना देता है।वही दूसरी तरफ हमारे पेट की प्रकृति अम्लीय है ऐसी स्थिति में जब अम्ल और क्षार आपस मेंं मिलकर उदासीन हो जाते हैं जिससे हमारा भोजन बिसाक्त होने से बच जाता है और हम सदा स्वस्थ जवान और ऊर्जावान रहते हैं। कब कितना पानी पीना चाहिए और कब पानी नहीं पीना चाहिए। महर्षि वाग्भट्ट आगे लिखते हैं हमा...